Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

बाहर प्रदेश से आने वाले लोगों को उनके जिले के आइसोलेशन सेंटर में भेजें ,एमएलसी

परवेज अख्तर/सीवान:- भाजपा एमएलसी टुन्ना जी पांडेय ने बिहार सरकार और जिला प्रसासन से अनुरोध किया है कि विभिन्न प्रांतों से आने वाले लोगों को उनके जिले में आइसोलेशन सेंटर में रखे, ताकि मनोवैज्ञानिक दृष्टि से उन्हें राहत मिले। इस संबंध में दूरभाष से से बात करते हुए श्री पांडेय ने बताया कि बाहर के प्रदेशों से आ रहे लोगों को नहीं आना चाहिए ।लेकिन उनका मनोबल इतना टूट चुका है कि वह नहीं भी कोरोना संक्रमित होने के बावजूद वे बीमार पड़ क्योंकि वह घर को चले हैं और उन्हें रास्ते में ही रोक दिया गया है ।उन्होंने सरकार से एवं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से आग्रह किया है कि वह बाहर से आने वाले लोगों को सिवान जिला के आइसोलेशन सेंटर में ना रखें उन्हें उनके जिले में बने आइसोलेशन सेंटर में रखा जाए ताकि उनका मनोबल बढ़े और उन्हें आभास हो कि वे अपने घर आ गए हैं। श्री पांडेय ने बताया कि उन्होंने एन वाई के युवा स्वयंसेवक प्रभाकर कुमार पांडेय के साथ कई आइसोलेशन सेंटर में जाकर वहां की वस्तुस्थिति का पता लगाया तो वहां पहुंचे लोग मानसिक रूप से काफी दबाव में है जिन्हें यहां रखना ठीक नहीं होगा। जिला प्रशासन द्वारा की गई व्यवस्था पर उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि जो गाइडलाइन है उस हिसाब से जिला प्रशासन उचित कार्य कर रहा है लेकिन दूसरे जगह आइसोलेशन सेंटर में भेजने का काम सरकार के हस्तक्षेप से ही संभव है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026