Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

छात्रवृत्ति की राशि शत- प्रतिशत बच्चों के खाते में भेज

परवेज अख्तर/सिवान : जिले के दारौंदा प्रखंड मुख्यालय स्थित अपग्रेड उच्च विद्यालय परिसर में सोमवार को खसरा रुबेला अभियान को लेकर प्रधानाध्यापकों को प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में बीईओ अजय कुमार ने बताया कि सरकारी एवं निजी मकतब आदि विद्यालय में यह अभियान चलेगा, जिसमें शिक्षक अभिभावकों के साथ बैठक कर जागरूक करेंगे। बीईओ ने प्रधानाध्यापकों को निर्देश दिया कि बिना तौले चावल नहीं लें विद्यालय, पोशाक, छात्रवृत्ति की राशि शत- प्रतिशत बच्चों के खाते में भेजें। इसके अलावा बच्चों को चित्रकला के माध्यम से बीमारियों के लक्ष्णों को बताकर जागरूक करने की बात कही गई, ताकि किसी अभिभावकों या बच्चों को किसी प्रकार की दुविधा न हो। प्रशिक्षण देते हुए एफएम दीपक कुमार एवं दारौंदा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के हेल्थ मैनेजर अंजनी कुमार सिंह ने बताया कि 15 जनवरी से सभी प्रखंड मे खसरा रुबेला अभियान चलेगा, जिसमें 9 माह से लेकर 15 वर्ष तक के सभी बच्चों को टीका दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि नर्स को टीकाकरण के लिए विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा।प्रशिक्षण में केआरपी अवधकिशोर प्रसाद, हरिचरण यादव, क्यामुदीन अंसारी, रवींद्र कुमार, कमलेश्वर प्रसाद, कमलेश कुमार सिंह, अवधेश शर्मा, उमेश कुमार सिंह, अनिल सिंह, राकेश कुमार सिंह, विनय कुमार, अनिल कुमार यादव, रमेश कुमार, राजेश सिंह, सुमन कुमार, मणिंद्र कुमार श्रीवास्तव,सत्येंद्र महतो, राकेश कुमार, अजय कुमार, संजय यादव, अशोक यादव, शहाबुद्दीन अंसारी आदि उपस्थित थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026