✍️परवेज अख्तर/एडिटर इन चीफ:
बिहार प्रदेश जदयू अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के वरिष्ठ लीडर सह समाजसेवी नजमुल होदा ने छपरा में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एवं उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव से एक कार्यक्रम के दौरान मिलकर गोरेयाकोठी विधानसभा क्षेत्र के सर्वांगीण विकास तथा लकड़ी नबीगज ओपी को थाना का दर्जा दिलाने की मांग की है। मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री ने उन्हें विकास का भरोसा दिया है।खवासपुर निवासी जदूय के वरिष्ठ लीडर सह समाजसेवी नजमुल होदा ने इन मांगों के अलावा मदारपुर बाजार को नगर पंचायत का दर्जा दिलाने की भी मांग की।
नजमुल होदा ने बताया कि मुख्यमंत्री एवं उपमुख्यमंत्री ने उन्हें गोरेयाकोठी विधानसभा के सर्वांगीण विकास एवं लकड़ी नबीगज ओपी को थाना का दर्जा दिलाने तथा मदारपुर बाजार के नगर पंचायत का दर्जा दिलाने का आश्वासन दिया है। इस मौके पर जदयू मुन्ना आलम, एकरामुल हुसैन, चंदेश्वर ठाकुर, मासूम रजा, छपरा जिला जदयू के पूर्व जिला अध्यक्ष विशाल सिंह राठौर, प्रखंड जदयू शिक्षा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष मणिकांत मिश्रा आदि उपस्थित थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…