परवेज अख्तर/सिवान :- जिले के असांव थाना क्षेत्र के सहसरांव गांव के परसहा टोला में गुरुवार की सुबह एक अजगर सांप देख लोगों में सनसनी फैल गई। देखते ही देखते गांव के लोगों की भीड़ काफी संख्या में एकत्रित हो गई। बताया जाता है कि सुबह पूर्व जिलपार्षद छोटेलाल यादव के बथान के समीप बगीचे में अजगर सांप निकलकर घर में घुसने लगा। अजगर को देखते ही लोगों में अफरा तफरी मच गई। ग्रामीणों ने अजगर पकड़ने वाले को तुरंत फोन कर बुलाया। थोड़ी देर में नट जाति के कुछ लोग वहां पहुंचे और काफी प्रयास के बाद अजगर पकड़ा गया। अजगर को लेकर नट परिवार के लोग चले गए।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…