Categories: पटना

डबल मर्डर से सनसनी….अपराधियों ने जमीन कारोबारी सहित दो लोगों की गोली मारकर की हत्या

पटना: बेलगाम अपराधियों ने एक बार फिर पटना में दो लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी. घटना मंगलवार दोपहर हुई. अपराधियों ने दानापुर इलाके में डबल मर्डर की वारदात को अंजाम दिया है. बेलगाम अपराधियों ने जमीन कारोबारी समेत दो लोगों को गोली मारकर हत्या कर दी. डबल मर्डर से इलाके में दहशत का माहौल है।

पटना के दानापुर के शाहपुर थाना क्षेत्र में जहां सराय के महुआरी बगीचा के चंवर में दो व्यक्ति पर ताबड़तोड़ फायरिंग की गई. हत्या की घटना को अंजाम देकर मृतकों का शव को खेत में फेंक दिया. वहीं सूचना मिलने पर ग्रामीणों की काफी संख्या में घटनास्थल के पास भीड़ जुट गई है. इधर पुलिस सूचना के बाद पहुंचकर मामले की जांच में जुटी हुई है. मनेर पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान दानापुर शाहपुर थाना क्षेत्र के हनुमानगंज के रहने वाले देवेंद्र सिंह यादव और संजय कुमार सिंह के रूप में की जा रही है. फिलहाल पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी हुई है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026