परवेज अख्तर/सिवान: जिले के लकड़ी नबीगंज ओपी क्षेत्र के गोपालपुर तथा मुसेपुर के बीच नहर में सोमवार की सुबह ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने एक अज्ञात शव बरामद किया। शव देखने से प्रतीत हो रहा था कि बदमाशों ने उक्त व्यक्ति की हत्या कर शव को नहर में फेंक दिया था। शव मिलने की सूचना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।
बताया जाता कि सोमवार की सुबह ग्रामीण नहर की ओर किसी काम से गए थे। इस दौरान नहर में एक व्यक्ति का शव दिखाई दिया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना लकड़ी नबीगंज ओपी को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। ग्रामीणों के अनुसार उसके गले में जख्म के निशान दिख रहे थे। शव भी थर्ड जेंडर का लग रहा था। उसका मुंह गमछा से बंधा हुआ था। इससे प्रतीत हो रहा था कि उसकी हत्या कर नहर में फेंक दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…
सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…