Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

अस्पताल से जेल भेजा गया बंदी का गर्दन काटने वाला अपराधी

परवेज अख्तर/सिवान : मंडल कारा से इलाज के लिए लाया गया हत्यारोपित भरत कुमार को सदर अस्पताल के डीएस डॉ. एम के आलम ने छुट्टी कर पुन जेल भेजने की इजाजत दे दी है। इजाजत मिलते ही सुरक्षा कर्मियों ने उसे रविवार को कड़ी सुरक्षा के बीच जेल लेकर चले गए। वरीय पदाधिकारियों के आदेश पर उसे पुन: जेल शिफ्ट किया गया। बता दें कि कुख्यात भरत ठाकुर नगर थाना क्षेत्र के नया बाजार बैलहट्टा पोखरा मोहल्ला निवासी राजकुमार के अबोध बच्चा राहुल कुमार के अपहरण कर निर्मम हत्या के आरोप में  जेल में बंद था। इसके बाद उसने जेल में ही एक अन्य बंदी सद्दाम जो शराब मामले में जेल में बंद था उसपर जानलेवा हमला करते हुए ब्लेड से वार किया था। हत्या मामले में जमानत मिलने के बाद वह जैसे ही बाहर आया उसे स्थानीय पुलिस ने जेल गेट से ही बंदी पर जानलेवा हमले के मामले में फिर से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। उक्त घटना 10 जुलाई की थी।

कुख्यात भरत कुमार

घटना को अंजाम देने के बाद एवं प्राथमिकी दर्ज होने के बाद 11 जुलाई को कुख्यात भरत कुमार के पेट में दर्द की शिकायत मिली। दर्द की शिकायत पर मंडल कारा के कर्मियों ने इलाज हेतु सदर अस्पताल में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने उसके लिवर पलट जाने को लेकर पीएमसीएच रेफर कर दिया तो उसी दिन आनन-फानन में उसे पटना ले जाया गया जहां 12 जुलाई को पीएमसीएच के चिकित्सकों ने आॅपरेशन किया। आॅपरेशन के बाद पुन: कुख्यात को लाकर सदर अस्पताल के पुरुष वार्ड में 23 जुलाई को शिफ्ट कर दिया गया। जहां उस समय से इसका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा था और रविवार को सदर अस्पताल से छुट्टी कर दी गई। जहां उसे उसके सुरक्षा में लगे पुलिस कर्मी कड़ी सुरक्षा के बीच मंडल कारा लेकर लौट गए । बता दें कि नया बाजार निवासी भरत कुमार के विरुद्ध स्थानीय थाना में पूर्व में भी कई संगीन मामले दर्ज हैं।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026