तरवारा के ततवां टोला गांव में गंडक के जमीन से गुमटी हटाने के विवाद में गई सिपाही चौधरी की जान

एक आरोपित का पुलिस अभिरक्षा में चल रहा इलाज, अन्य के लिए छापेमारी जारी

✍️परवेज अख्तर/एडिटर इन चीफ:
सिवान जिले के जी.बी.नगर थाना क्षेत्र के ततवां टोला गांव में मंगलवार की देर सांझ गंडक के जमीन में रखा गया गुमटी को हटाने को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट की घटना में एक पक्ष के ब्यास चौधरी,सिपाही चौधरी तथा चंद्रमा चौधरी को चाकू से गोद कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया.सभी घायलों को स्वजनों ने आनन-फानन में प्राथमिक इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया गया.जहां पर इलाज के दौरान सदीद तौर पर जख्मी सिपाही चौधरी की मौत हो गई.वहीं दो अन्य घायल अभी सदर अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझ रहे हैं.उधर घटना की सूचना जैसे हीं पुलिस कप्तान श्री शैलेश कुमार सिन्हा को मिली तो श्री सिन्हा के दिशा निर्देश के आलोक स्थानीय इंस्पेक्टर श्री अखिलेश कुमार तुरंत सदर अस्पताल पहुंचे.तथा घटना की विधिवत जानकारी पीड़ितों से ली.उधर मौत की खबर से गांव मे मातमी सन्नाटा पसर गया और मृतक के स्वजनों के हृदय विदारक चीत्कार से कोहराम मच गया।

चाकूबाजी को लेकर घायल के बयान पर प्राथमिकी दर्ज, पांच नामजद

जी.बी.नगर थाना क्षेत्र के ततवां टोला गांव में हुई चाकूबाजी में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. जिसमें सिपाही चौधरी की मौत इलाज के दौरान हो गई. घायल ब्यास चौधरी के फर्द बयान के आधार पर ततवां टोला गांव के पांच लोगों के विरुद्ध नामजद प्राथमिक दर्ज कर कराई गई है.पुलिस नामजद अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी कर रही है.थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर श्री अखिलेश कुमार ने बताया कि चाकूबाजी के नामजद आरोपित नंदलाल साह के पुत्र बिनोद साह को हिरासत में लेकर पुलिस अभिरक्षा में इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है.वहीं दर्ज कांड के फरार नामजद आरोपित को जल्द हीं गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026