सिपाही हत्याकांड : अज्ञात लोगों का नाम अप्राथमिकी में जोड़ने की कवायद शुरू

  • केश डायरी के लिए साक्ष्य इकट्ठा करने में जुटी है पुलिस
  • अज्ञात लोगों का नाम अप्राथमिकी में जोड़ने की कवायद शुरू
  • वीरेंद्र की पत्नी व भाई ने पूछताछ के उगले कई राज

✍️परवेज अख्तर/एडिटर इन चीफ:
सिसवन थाना क्षेत्र के गयासपुर गांव के समीप बुधवार की अल सुबह करीब 2:30 बजे गश्ती दल पर फायरिंग कर पुलिस जवान पटना के मसौढ़ी के रहने वाले बाल्मीकि यादव की हत्या करने के मामले में सीवान के पूर्व एमएलसी प्रत्याशी रईस खान, वीरेंद्र राम, अभय यादव, छपरा के तरैया निवासी कुख्यात आफताब एवं पांच अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज के बाद….दर्ज कांड के सभी आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए एक विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया है. पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक हत्याकांड में सभी नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस एसटीएफ का सहारा लेगी.हालांकि छापेमारी दल में प्रमुख रूप से सदर एसडीपीओ जितेंद्र पांडे का भूमिका अहम रहेगा. यहां बताते चले कि सारण रेंज के डीआईजी पी कन्नन द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद पुलिस काफी एक्टिव हो गई है. सीवान एसपी शैलेश कुमार सिन्हा का सीधे तौर पर कहना है कि दर्ज कांड के सभी आरोपितों के गिरफ्तारी के बाद पुलिस न्यायालय से स्पीडी ट्रायल के तहत मुकदमा को चलाने का अनुरोध करेगी.

यहां बताते चलें की फिलहाल पुलिस दर्ज प्राथमिकी के आधार पर घटनास्थल का चौहद्दी नोट करने के बाद प्रथम केश डायरी लिखने की भी प्रक्रिया शुरू कर दी है.पुलिस सूत्रों की माने तो दर्ज कांड में अन्य अज्ञात लोगों को अप्राथमिकी अभियुक्त में जोड़ने के लिए अपने तरकीब से साथ- साथ साक्ष्य इकट्ठा कर रही है. ताकि उन्हें भी अप्राथमिकी अभियुक्त बनाया जा सके. साथ ही अप्राथमिकी अभियुक्त बनाए गए लोगों के विरुद्ध गिरफ्तारी वारंट के लिए अनुरोध करेगी.यहां बताते चले कि दर्ज कांड के आरोपी वीरेंद्र राम की पत्नी और भाई को पुलिस द्वारा हिरासत में लेकर पूछताछ के बाद कई अहम सुराग मिले हैं.अहम सुराग मिलने के बाद पुलिस उस बिंदुओं पर भी कार्रवाई करने में जुटी हुई है. ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि दर्ज कांड के जितने भी अज्ञात लोग हैं करीब-करीब उन तक भी पुलिस पहुंच चुकी है.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026