Siwan News

बच्चों को कुपोषण से बचाने में आगे आए सेविकाएं : सीडीपीओ

परवेज अख्तर/सिवान : बच्चे देश के भविष्य हैं। इन्हें कुपोषण से बचाने के लिए सभी आंगनबाड़ी केंद्र की सेविकाएं आगे आएं। भविष्य को अच्छा बनाने के लिए वर्तमान में कुछ त्याग करना पड़ता है। तभी भविष्य अच्छा हो सकता है। यह बात प्रभारी सीडीपीओ सह बीडीओ डॉ. अभय कुमार ने शनिवार को सेविकाओं एवं महिला सुपरवाइजरों के साथ बैठक करते हुए कही। उन्होंने कहा कि सरकार बाल विकास परियोजना कार्यालय के माध्यम से ग्रामीण स्तर पर आंगनबाड़ी केंद्र खोल कमजोर बच्चों को कुपोषण से बचाने हेतु पौष्टिक आहार पोषाहार के रूप में प्रदान करती है। सरकार सभी केंद्रों को दूध उपलब्ध करा रही है ताकि बच्चों को दूध केंद्र पर मिल सके। उन्होंने कहा कि प्रति बुधवार को सभी केंद्रों पर प्रति बच्चे 150 एमएल दूध देना है। बंद पॉकेट दूध पाउडर को दिखाते हुए उन्होंने कहा कि यह दूध उन बच्चों का हिस्सा है जो केंद्र पर नामित है। उन्होंने कहा एक पैकेट 200 ग्राम का है। एक पैकेट से बने दूध को 11 बच्चों को पिलाना है। उन्होंने दूध बनाने के तरीके भी बताए। इस अवसर पर महिला पर्यवेक्षिका नीलम कुमारी ने भी कई सुझाव दिए।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024