Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

बसंतपुर के करही मठिया आग से सात घर जले, दो लाख से अधिक की संपत्ति राख

परवेज़ अख्तर/सिवान:
जिले के बसंतपुर प्रखंड के करही मठिया में शनिवार की रात अचानक आग लगने से सात घर जलकर राख हो गए। इस अगलगी में करीब दो लाख से अधिक की संपत्ति जलकर राख हो गई। वहीं दो बैल भी झुलस गए। बाद में ग्रामीणों व अग्निशमन वाहन से किसी तरह आग पर काबू पाया जा सका। आग लगने के कारण का पता नहीं चल पाया है, लेकिन अंदेशा व्यक्त की जा रही है कि उड़ी चिगारी से आग लगी होगी। इस घटना के बाद स्वजनों का रो-रोकर बुरा हा है। बताया जाता है कि सूर्यपुरा पंचायत के करही मठिया गांव में शनिवार की रात ग्रामीण भोजन करने के बाद सो रहे थे। इस दौरान परमेश्वर राय के घर में आग लग गई। अभी वे कुछ समझ पाते तब तक आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और देखते ही देखते जनार्दन राय, रामेश्वर राय, जलेश्वर राय, राम आज्ञा राय, मेघनाथ राय तथा गुरु शंकर राय के घर को भी अपने चपेट में ले लिया। स्वजन शोर मचाने लगे।

आग लगने व स्वजनों के शोर मचाने पर काफी संख्या में ग्रामीण एकत्रित हो गए और आग बुझाने में जुट गए। ग्रामीणों ने घटना की सूचना महाराजगंज अग्निशमन विभाग को दी। अग्निशमन वाहन के पहुंचने के पूर्व घर में रखे अनाज, बिस्तर, चौकी, बर्तन, रुपये, पांच आम का पेड़ समेत करीब दो लाख से अधिक की संपत्ति जलकर राख हो गई। इस अगलगी में परमेश्वर राय के दो बैल भी झुलस गए जिसका इलाज कराया जा रहा है। इस दौरान घटना की जानकारी मिलते ही गश्त में निकली पुलिस भी वहां पहुंच घटना का जायजा ली। पीड़ित परिवार की ओर से थाना और सीओ को आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की गई है। पीड़ित परिवारों को पूर्व मुखिया रामपारस राय, सुनील राय, जुल्म राय, नीरज कुमार, बहादुर राय, अमरजीत कुमार राय, चंदन कुमार, विवेक कुमार, मुखिया प्रतिनिधि स्वामीनाथ राय आदि ढांढ़स बंधा रहे थे। वहीं सीओ सुनील कुमार रविवार को घटनास्थल पर पहुंच मामले की जांच पड़ताल की तथा नियमानुसार मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया।

 

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026