परवेज अख्तर/सिवान: जिले के सिसवन थाना क्षेत्र के भागर गांव में शनिवार की सुबह दो पक्षों के आपसी विवाद में हुई मारपीट की घटना में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल व्यक्ति भागर गांव निवासी सद्दाम हुसैन है. इलाज सिसवन रेफरल अस्पताल में चल रहा है. वहीं शुक्रवार की शाम चैनपुर ओपी क्षेत्र में दो पक्षों में जमकर लाठी डंडे चले. जिसमें छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.
घायलों में चैनपुर गांव निवासी शत्रुघ्न चौधरी, मीना देवी, रूबी कुमारी, राजु चौधरी, रंजन चौधरी एवं चंदन चौधरी शामिल हैं. सभी का इलाज सिसवन रेफरल अस्पताल में कराया गया. दोनों पक्षों की ओर से प्राथमिकी दर्ज करने के लिए थाना में आवेदन दिया गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…