Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

पिकअप व ट्रक के टक्कर में सात की मौत, नौ घायल

परवेज अख्तर/सिवान : सराय ओपी क्षेत्र के निजामपुर में एसएच 73 पर शनिवार की देर रात ट्रक एवं पिकअप की आमने-सामने के टक्कर में पिकअप सवार सात लोगों की मौत हो गई जबकि नौ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं दोनों वाहन के परखच्चे उड़ गए। वहीं घटनास्थल पर खून के धब्बे दिखाई दे रहे थे। मौके पर पहुंच पुलिस ट्रक एवं पिकअप को जब्त कर ली है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि गोरेयाकोठी थाना क्षेत्र के हरपुर निवासी शिवनारायण राम के घर से तिलक असांव थाना क्षेत्र के बाबा के पतेजी गांव निवासी विद्यार्थी राम के घर गया था। तिलक चढ़ाने के बाद सभी पिकअप पर सवार हो घर लौट रहे थे। पिकअप में 16 लोग सवार थे। पिकअप जैसे ही निजामपुर एसएच 73 पर पहुंची सामने से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दिया जिससे पिकअप में सवार सात लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि अन्य लोग घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया जहां से चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार करने के बाद सभी को पटना रेफर कर दिया गया। टक्कर इतनी तेज थी कि जहां लोग सुने वहीं आवाक रह गए। जब ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे तो घटनास्थल पर सभी इधर-उधर लो गिरे पड़े थे। वहीं घायलों की कराहने से ग्रामीणों ने इसकी सूचना स्थानीय थाने को दी। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच कर सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाई जहां उनकी स्थिति गंभीर होने के कारण चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद पटना रेफर कर दिया गया। वहीं मृतकों के शव का पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया। वहीं सूचना मिलते ही एएसपी कांतेश मिश्रा सदर अस्पताल पहुंच स्थिति का जायजा लिया। मृतकों में गोरेयाकोठी थाना क्षेत्र के हरपुर निवासी अजय राम के पुत्र अजीत कुमार (12) मनोज राम के पुत्र ब्रजेश कुमार (14) स्वामीनाथ राम के पुत्र शिब्बु कुमार (20), कृष्णा राम के पुत्र लालबाबू कुमार (20), दुर्गा राम के पुत्र मोनू कुमार (17), सुरेंद्र राम के पुत्र विकास कुमार (19), महबूब आलम के पुत्र साहेब हुसैन (18) शामिल हैं। वहीं घायलों में गुलाबचंद राम के पुत्र शंभू राम (25), जितेंद्र राम के पुत्र राजा कुमार (12), रामानंद राम के पुत्र अमरजीत कुमार (16), जयलाल राम के पुत्र धनराज कुमार (14), हरिकिशोर राम के पुत्र कृष्णा राम (14), रामप्रवेश राम का पुत्र नागेंद्र राम (15), रामचंद्र राम का पुत्र मंटू कुमार (12), हरि राम का पुत्र अनूप कुमार (12) तथा प्रभु राय का पुत्र पप्पू यादव (30) शामिल हैं। बताया जाता है कि गोरेयाकोठी के शिवनारायण राम की पुत्री का रेनु कुमारी की शादी असांव थाना क्षेत्र के बाबा के पतेजी गांव निवासी विद्यार्थी राम के पुत्र जितेंद्र राम होनी है। इसका तिलक 16 फरवरी एवं शादी 20 फरवरी को है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026