परवेज अख्तर/सिवान :- जिले के थाना क्षेत्र के बावना बाजार में बुधवार की रात अज्ञात चोरों ने घर का ताला तोड़कर एक लाख नकद सहित करीब सात लाख की संपत्ति की चोरी कर ली। घर बावना बाजार निवासी ललन पांडेय की बताई जा रही है। मामले में ललन पांडेय के पुत्र गौतम पांडेय ने थाना में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराई है। गौतम पांडेय ने बताया कि बुधवार को घर में ताला बंद कर सभी लोग गोरखपुर गए थे। शुक्रवार को पड़ोसियों ने सूचना दी कि घर का मेन गेट खुला पड़ा है। शाम में जब घर पहुंचे तो देखा कि घर के अंदर सभी कमरों का दरवाजा खुला पड़ा है। बक्सा, आलमीरा टूटा हुआ है। घर से बक्से में रखा लाइसेंसी बंदूक, जेवरात, एक लाख नकद सहित सात लाख की संपत्ति की चोरी कर ली गई थी। थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…