Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

घर में घुस दबंगों ने की पिटाई, तीन महिला समेत सात लोग घायल

खेत में लेव लगाने को लेकर हुआ विवाद

मौके पर पहुंच पुलिस कर ही जांच पड़ताल

परवेज़ अख्तर/सिवान:- जिले के जी. बी. नगर थाना क्षेत्र के भरतपुरा यादव टोला  गांव में सोमवार को खेत में लेव लगाने के दौरान एक पक्ष के दबंगों द्वारा लाठी-डंडा से मारपीट कर तीन महिला समेत सात लोगों को घायल कर दिया गया। परिजनों ने घायलों को इलाज के लिए सिवान सदर अस्पताल मे भर्ती कराया जहां सभी घायलों का इलाज चल रहा है। घायलों में एक महिला एवं एक पुरुष की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना के संबंध में घायल दिनेश यादव ने बताया कि सोमवार को हम सभी परिवार खेत में बोआई को लेकर लेव लगा रहे थे, इसी बीच दूसरे पक्ष के जितेंद्र कुमार से लेव लगाने को लेकर बकझक हो गया और बात धीरे-धीरे बढ़ती चली गई। इसी बीच जितेंद्र कुमार, दिनेश कुमार यादव, अरुण यादव, नंदकिशोर यादव, सूरज यादव, राजबल्लम यादव, हरेराम यादव समेत दो महिलाओं ने लाठी-डंडे से अचानक मुझपर हमला बोल दिए। बीच बचाव करने पहुंचे राजेंद्र यादव, दिलीप यादव को भी दबंगों ने लाठी-डंडा से मारपीट कर लहूलुहान  कर दिया। उधर घायलों में क्रमश: राजेंद्र यादव, दिनेश कुमार यादव, दिलीप यादव जब इलाज कराने सदर अस्पताल आए गए तो पुन: दबंगों ने दिनेश यादव के घर पर चढ़कर हमला बोल दिया। घर में घुसकर परिजनों की बेरहमी से पिटाई की। इसमें रीता देवी, लालसा देवी, लालसा देवी एवं एक 12 वर्षीय मिथिलेश कुमार यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद चारो घायलों को इलाज हेतु सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां सभी घायलों का इलाज चल रहा है। उधर घटना की सूचना जैसे ही जीबी नगर थानाध्यक्ष ललन कुमार ने पुलिस टीम को घटनास्थल पर भेज दिया। पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है। थानाध्यक्ष ने कहा कि घायल पक्ष की ओर से आवेदन नहीं मिला है। आवेदन प्राप्त होते ही प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026