Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

अतिक्रमण हटाने के विवाद में मारपीट, वार्ड पार्षद सहित सात लोग घायल

  • थाना क्षेत्र के कौली छपरा गांव की है घटना
  • गंगपुर सिसवन में हुये मारपीट में एक व्यक्ति घायल

परवेज अख्तर/सिवान :- जिले के सिसवन थाना क्षेत्र के कौली छपरा गांव में बुधवार की सुबह आम रास्ते पर अतिक्रमण हटाने के विवाद को ले हुई मारपीट में पार्षद सहित आधा आठ लोग लोग घायल हो गए. घायलों में एक पक्ष के भीखपुर पंचायत के वार्ड नंबर 14 के वार्ड पार्षद रमाशंकर राय, कुंती कुमारी, रंजीत कुमार, अमरजीत कुमार, सिंगासनी देवी शामिल है. वहीं द्वितीय पक्ष के नमी राय, दरोगा राय, चन्दन राय शामिल है. सभी का इलाज स्थानीय अस्पताल में कराया गया. घायल वार्ड पार्षद रमाशंकर राय ने बताया कि वे गली नली योजना के तहत गांव में सड़क का निर्माण करा रहे थे. बुधवार को वही कार्य देखने के लिए जा रहे थे तो देखा कि रास्ते में गांव के ही चंदन कुमार की मवेशी बंधी हुई थी.

मैंने रास्ते पर जानवर बांधने पर आपत्ति जताते हुए आने जाने में परेशानी की बात कही. इस पर चंदन राय ने गाली-गलौज करते हुए लाठी डंडे से हमला कर दिया. जिसमें मेरा सिर फट गया, मुझे बचाने आई घर की महिलाओं एवं बच्चों को भी मारपीट कर घायल कर दिया. वहीं दूसरे पक्ष के लोगों ने भी मारपीट का आरोप लगाया है. थानाध्यक्ष अरविद कुमार ने बताया कि मामले की जांच कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी. इधर थाना क्षेत्र के गंगपुर सिसवन में बुधवार की सुबह मामूली सी बात को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई. जिसमें सिसवन गांव निवासी धनु बिन घायल हो गए. उनका रेफरल अस्पताल में इलाज चल रहा हैं.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026