Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

समकालीन अभियान में सात वारंटी गिरफ्तार, भेजे गए जेल

परवेज अख्तर/सिवान : एसपी नवीन चंद्र झा के आदेश पर विभिन्न थानों की पुलिस ने बुधवार की रात विभिन्न जगहों पर छापामारी कर सात वारंटियों को गिरफ्तार कर गुरुवार को जेल भेज दिया। जानकारी के अनुसार लकड़ी नबीगंज, बड़हरिया, बसंतपुर, जामो, भगवानपुर एवं हुसैनगंज समेत अन्य थाने की पुलिस ने अपने-अपने क्षेत्र में बुधवार की रात छापामारी कर तीन वारंटी को गिरफ्तार कर लिया और गुरुवार को जेल भेज दिया। ज्ञात हो कि लकड़ी नबीगंज ओपी क्षेत्र के भोपतपुर गांव निवासी शिवजी मांझी जो गोपालगंज जिले के 2005 के एक अपराध मामले में फरार चल रहा था तथा उस पर कोर्ट द्वारा कुर्की वारंट निर्गत था उसे स्थानीय पुलिस ने गिरफ्तार जेल भेज दिया। वहीं जामो थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर निवासी मुन्ना साईं को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। बड़हरिया थाने की पुलिस ने बड़का रोहरा गांव में छापामारी कर वारंटी हीरालाल भगत को गिरफ्तार कर लिया। सअनि शैलेंद्र कुमार राय ने बताया कि गिरफ्तार वारंटी को गुरुवार को जेल भेज दिया गया वहीं बसंतपुर थाने की पुलिस ने थाना क्षेत्र के कन्हौली गांव में छापामारी कर वारंटी काशी साह को गिरफ्तार कर गुरुवार को जेल भेज दिया जबकि हुसैनगंज थाने की पुलिस ने थाना क्षेत्र के कुतुब छपरा गांव में छापामारी कर वारंटी अली अकबर साई को गिरफ्तार कर गुरुवार को जेल भेज दिया। वहीं भगवानपुर थाने की पुलिस ने दो वारंटी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। थानाध्यक्ष विपिन कुमार ने बताया कि गिरफ्तार वारंटियों में हिलसड़ निवासी रामस्वरूप मांझी एवं रामपुरकोठी निवासी रामदेव राउत है। सभी को गुरुवार को जेल भेज दिया गया।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024