परवेज़ अख्तर/सिवानन : एसपी के निर्देश पर विभिन्न थाना क्षेत्रों में शुक्रवार की रात चलाए गए समकालीन अभियान में सात वारंटी को गिरफ्तार किया गया तथा शनिवार को जेल भेज दिया गया। जानकारी के अनुसार भगवानपुर थाना में थानाध्यक्ष विपिन कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने छापामारी कर चकिया निवासी वारंटी उमेश यादव एवं सत्यदेव यादव को गिरफ्तार कर शनिवार को जेल भेज दिया। वहीं नौतन थाने की पुलिस ने थानाध्यक्ष आरके मंडल के नेतृत्व में छापामारी अभियान चलाकर वारंटी तिवारी निवासी लालबिहारी कानू और रामगढ़ निवासी शराब कांड के आरोपित रंजीत चौहान को गिरफ्तार कर शनिवार को जेल भेज दिया। पचलखी में रीता हत्याकांड में आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने विभिन्न जगहों पर छापामारी की। सराय ओपी प्रभारी कुमार वैभव के नेतृत्व में छापामारी दल ने पपौर से एक तथा बरियारपुर से शराब संग गिरफ्तार लोगों को शनिवार को जेल भेज दिया। गिरफ्तारी में गोपालपुर निवासी रफीक अंसारी तथा बड़हरिया के भीमपुर निवासी गुलाम आलम शामिल हैं।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…