परवेज अख्तर/सिवान : लोकसभा चुनाव के कार्य में लगाए गए आंगनबाड़ी सेविकाओं को कम राशि दिए जाने पर सेविकाओं ने शनिवार को राशि लेने से इन्कार कर दिया तथा प्रखंड मुख्यालय स्थित बीआरसी भवन के परिसर में पदाधिकारियों के खिलाफ हंगामा किया। आंगनबाड़ी सेविका सुगंधी देवी, आसरा खातून, शारदा देवी, अनीता देवी, कुसुमकली देवी, गीता देवी, इगलावती देवी, मालती देवी, वीणा देवी, मीना देवी, रेणुका देवी, रेणु देवी आदि का कहना था कि जब सरकार का निर्देश है कि आंगनबाड़ी सेविकाओं को पांच सौ रुपए वितरण करना है तो आखिर किस परिस्थिति में 250 रुपए दिए जा रहे हैं। वहीं सेविकाओं ने 250 रुपए लेने से इन्कार कर दिया। इस संबंध में बीडीओ रीता कुमारी ने बताया कि हमें हसनपुरा बीडीओ द्वारा सभी सेविकाओं को 250 रुपए देने की बात कही गई, जिस पर ढाई सौ रुपए दिया जाने लगा। इसी पर कुछ सेविकाओं ने विरोध जताया और राशि लेने से इन्कार कर दिया। सेविकाओं को आश्वासन दिया गया कि अगर पांच रुपए का पत्र मुझे मिलेगी तो शेष राशि सेविकाओं को दी जाएगी।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…