Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

पूर्व सांसद मोहम्मद शहाबुद्दीन के पिता का आकस्मिक निधन, शोक की लहर

परवेज अख्तर/सिवान : राजद के पूर्व सांसद मो.शहाबुद्दीन के पिता शेख हसिब्बूल्लाह (85 वर्ष) का आकस्मिक निधन शनिवार की रात्रि करीब 9:10 मिनट पर हो गई। वे करीब 2 माह से बीमार चल रहे थे। जिनका इलाज पटना के एक चर्चित नर्सिंग होम में चल रहा था। शेख हसिब्बूल्लाह अपनी अंतिम सांस अपने पैतृक गांव हुसैनगंज प्रखंड के प्रतापपुर गाँव स्तिथ अपने निवास स्थान पर ली। वे अपने पीछे तीन पुत्री तथा दो पुत्र समेत हरा भरा परिवार छोड़ गए। इनके तीन पुत्र थे लेकिन आज से करीब 1 वर्ष पूर्व उनके द्वितीय पुत्र शेख समसुद्दीन की भी आकस्मिक निधन हो चुकी है। शेष दो पुत्रों में सबसे बड़े पुत्र ज्ञासुद्दीन तथा सबसे छोटे पुत्र राजद के पूर्व सांसद मोहम्मद शहाबुद्दीन है। वे अपने हरा भरा परिवार के साथ अपना जीवन यापन कर रहे थे।

उधर जैसे ही पूर्व सांसद मोहम्मद शहाबुद्दीन के पिता का आकस्मिक निधन की सूचना राजद तथा अन्य राजनीतिक दलों के नेताओं तथा पार्टी के कार्यकर्ताओं को मिली तो शोक की लहर दौड़ पड़ी। उधर सूचना मिलते ही राजद के वरिष्ठ नेत्री श्रीमती लीलावती गिरी, तथा हथौड़ा गांव निवासी सह राजद के चर्चित नेता अदनान अहमद सिद्दीकी और समेत दर्जनों राजद के नेता व कार्यकर्तागण उनके पैतृक गांव प्रतापपुर पहुंचे तथा शोक संपत परिवार से मिलकर गहरी संवेदना व्यक्त की। खबर लिखे जाने तक परिजन व ग्रामीण सुपुर्द -ए-खाक के लिए समय निर्धारित कर रहे थे। उनके आकस्मिक निधन से राजद समेत अन्य राजनीतिक दलों में शोक की लहर दौड़ पड़ी है।

धीरे-धीरे प्रतापपुर गांव में लोगों का हुजूम लग रहा है। राजद के पूर्व सांसद मोहम्मद शहाबुद्दीन के पिता के आकस्मिक निधन पर शोक व्यक्त करने वालों में गोरियाकोठी के विधायक सत्यदेव सिंह, रघुनाथपुर के विधायक हरिशंकर यादव, पूर्व मंत्री अवध बिहारी चौधरी, राजद के युवा चर्चित नेता क्रिकेटर मोहम्मद कैफ उर्फ बंटी, राजद के एहतेशामूल हक सिद्दीकी, जकरिया खान, गजाधर सिंह, व अन्य शामिल हैं।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026