Siwan News

शहाबुद्दीन को जेल मैनुअल के अनुसार मिले सुविधा

परवेज़ अख्तर/सीवान:- राजद के पूर्व सांसद मो. शहाबुद्दीन की तरफ से शुक्रवार को कोर्ट में आवेदन देकर बताया गया कि उन्हें सोलिटरी कंफाइनमेंट की सुविधा नहीं मिल रही है। मैनुअल के अनुसार किसी कैदी को सेल में तीन महीने तक ही रखा जा सकता है। जबकि पूर्व सांसद को सेल में रहते एक वर्ष से ज्यादा हो गया। जेल मैनुअल के प्रावधान के अनुसार सुविधा नहीं मिलने की बात कहते हुए पूर्व सांसद के वकील ने कोर्ट से पर्याप्त सुविधा दिए जाने का अनुरोध किया। आवेदन पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने आवेदन की प्रति तिहाड़ जेल के आईजी को आवश्यक कार्रवाई के लिए भेजने का निर्देश दिया। शुक्रवार को पूर्व सांसद से जुड़े चार मामलों की सुनवाई के लिए तिथि निर्धारित थी। इनमें मृत्युंजय सिंह हत्याकांड, कमरुल हक अपहरण एवं राजीव रौशन हत्याकांड के अलावा एक क्रीमिनल अपील का मामला था। राजीव रौशन हत्या मामले में गवाह अनुसंधानकर्ता दारोगा संजीव कुमार रंजन की गवाही के लिए हाजिरी दी गई थी। परंतु उनकी गवाही नहीं हो सकी। चूंकि सीजर लिस्ट की मूल प्रति उपलब्ध नहीं थी। अनुसंधानकर्ता से सीजर लिस्ट का प्रदर्श किया जाना है। मृत्युंजय सिंह हत्याकांड एवं कमरुल हक अपहरण का मामला आरोप गठन के लिए चल रहा है। दोनों मामलों में आंशिक सुनवाई हुई। आरोपित पूर्व सांसद मो. शहाबुद्दीन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कोर्ट में उपस्थित हुए। अभियोजन की तरफ से स्पेशल पीपी जयप्रकाश सिंह, रघुवर सिंह, रामराज प्रसाद तथा बचाव पक्ष की तरफ से अधिवक्ता अभय कुमार राजन व मो. मोबिन मौजूद थे।[sg_popup id=”5″ event=”onload”][/sg_popup]

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024