Siwan News

शहीद पत्रकार राजदेव रंजन की चौथी पुण्यतिथि मनी

परवेज अख्तर/सीवान: शहीद पत्रकार राजेदव रंजन की चौथी पुण्यतिथि बुधवार को मनाई गई। शहर के श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के भवन में सोसल डिस्टेंस का पालन करते हुए उनके तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। साथ ही दो मिनट का मौन रखकर उन्हे श्रद्यांजलि दी गई। इस मौके पर श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के अध्यक्ष मिथिलेश कुमार सिंह ने कहा कि शहीद राजदेव रंजन निर्भीक, निष्पक्ष व जूझारु पत्रकार थे। वे पत्रकारों को एकता, पत्रकारिता को धारदार व पत्रकारों की हित में काम करते रहे।

उनकी स्मृति में पूर्व सांसद ओमप्रकाश यादव द्वारा अपने कार्यकाल में दिए गए 15 लाख रूपये की लागत से शहीद राजदेव रंजन स्मृति सभागार का निर्माण हो रहा है। लॉक डाउन की वजह से काम बंद है। लेेकिन उम्मीद है कि इस साल यह भवन बनकर तैयार हो जाएगा। महासचिव अरविंद कुमार पांडेय ने कहा कि शहीद साथी राजदेव रंजन ने पत्रकारिता के क्षेत्र में किए गए योगदान काफी आने वाले दिनों में पत्रकारिता के क्षेत्र में मिसाल के रूप में काम करेगा।

इस मौके पर लोजपा नेता मुजफ्फर इमाम, कीर्ति पांडेय, अरविंद पाठक, अमरनाथ शर्मा, अनीश पुरुषार्थी, जमाले फारुख, मृत्युंजय कुमार सिंह, अभिषेक श्रीवास्तव, सचिन कुमार, कैलाश कश्यप, राहुल कुमार, अभिनव कुमार, सुनील कुमार, मोनू आदि मौजूद थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026