✍️परवेज अख्तर/एडिटर इन चीफ:
नौतन थाना क्षेत्र के ठाकुर के रामपुर गांव निवासी शाहिदा खातून ने थाने में आवेदन देकर एक व्यक्ति पर पति को गायब करने का आरोप लगाया है। आवेदन में कहा है कि 17 दिसंबर की अल सुबह एक व्यक्ति मेरे घर पर आया तथा मेरे पति रफीकउल अंसारी को अपने साथ लेकर जाने लगा। जब उस व्यक्ति से पूछा गया तो उसने कहा कि आवश्यक कार्यवश ले जा रहा हूं पुन: पहुंचा दूंगा।
एक सप्ताह बाद भी मेरे पति घर नहीं पहुंचे। मुझे संदेह है कि उस व्यक्ति ने मेरे पति को गायब कर दिया है। उन्होंने पति की घर वापसी की गुहार लगाई है। इस संबंध में थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि आवेदन मिला है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…