Siwan News

अधिवक्ता का बेटा शारिक हैदर बना जज, हर्ष

परवेज अख्तर/सीवान:- सीवान सिविल कोर्ट में कार्यरत अधिवक्ता हैदर अली के पुत्र मो. शारिक हैदर ने जज बनकर परिवार सहित जिले का नाम रोशन किया है. शारिक मूल रूप से बड़हरिया प्रखंड के लकड़ी पंचायत स्थित हलीम टोला गांव निवासी है. गत दिन बिहार न्यायिक सेवा की परीक्षा में उत्तीर्ण होने के बाद उन्होंने यह मुकाम हासिल किया. शारिक हैदर सामान्य कोटे में 117 वां रैंक हासिल किया है. इनकी प्रारंभिक शिक्षा हलीम टोला गांव व सीवान शहर में हुई. इसके बाद अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय से इन्होंने पांच वर्षीय विधि में स्नातक करने के बाद दिल्ली विश्वविद्यालय से एलएलएम व जेआरएफ की पढ़ाई पूरी की. शारिक हैदर वर्तमान में अलीगढ़ विश्वविद्यालय से विधि में पीएचडी कर रहे हैं. इससे पहले उन्होंने वर्ष 2017 में दिल्ली न्यायिक सेवा परीक्षा में 90 वां रैंक हासिल किया है. शारिक ने अपनी सफलता का श्रेय सबका मालिक, अपने मां-बाप शिक्षक सहित दोस्तों को दिया है. बेटे की उपलब्धि पर पिता हैदर अली फुले नहीं समा रहे हैं.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026