शेख मोहल्ला: दो पक्षों में मारपीट, तीन महिला सहित चार घायल

परवेज़ अख्तर/सिवान: नगर थाना क्षेत्र के शेख मोहल्ला में शनिवार की देर शाम दो पक्षों में मारपीट में तीन महिला सहित चार लोग घायल हो गए।जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से सदर अस्पताल लाया गया। जहां उनका इलाज चल रहा है। घायल की पहचान शेख मोहल्ला निवासी साबरा खातून, तमन्ना महताब एवं फजल अयूब के रूप में हुई है।वहीं घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच कर फर्द बयान के आधार पर चार को नामजद कर प्राथमिकी की है।

मामले में साबरा ने अपने आवेदन में बताया कि मेरी बहन का बेटा फजल घर से निकलकर मस्जिद में जा रहा था तभी अजमेरी खातून,रूबीना खातून,मकसूद आलम एवं गुलाम सरवर ने मिलकर फजल को अपशब्द कहने लगे।आवाज सुनकर मैं बाहर निकली और विरोध किया तो उक्त चारों ने मेरे ऊपर हमला करते हुए मारपीट कर घायल कर दिया। यह देख मेरी बेटी तमन्ना महताब एवं मेरी ननद बचाने के लिए आई तो मकसूद ने अपने ले से लोहे का खनती लाकर मेरे सिर पर वार कर दिया।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026