Categories: पटना

पटना उच्च न्यायालय में शेल्टर होम मामले की हुई सुनवाई, DSP रैंक के अधिकारी को जांच का आदेश

पटना: गायघाट बालिका रक्षा गृह मामले में शुक्रवार की सुनवाई पूरी हो गई है। अधिवक्ता मीनू कुमारी के अनुसार कोर्ट की ओर से DSP रैंक के पदाधिकारी को इस मामले में जांच करने के आदेश दिए गए हैं। इस जाँच टीम में महिला पुलिसकर्मी को भी शामिल करने को कहा गया है। महिला विकास मंच के मध्यस्थ आवेदन की अनुमति दी गई है। सुरक्षात्मक दृष्टिकोण से पीड़िता को अदालत के कक्ष में उपस्थित रहने और पीड़िता के बयान का वीडियोग्राफी करने को भी कहा गया है। जाँच में दोषी पाए जाने पर राज्य के अधिकारियों द्वारा कार्रवाई नहीं होने पर अदालत हस्तक्षेप करेगा।

ज्ञात हो कि महिला थाना न्यायालय के संज्ञान के बाद हरकत में आई। जिसमे दोनों पीड़ितों का बयान और एफआईआर दर्ज किया गया है। पीड़िता ने सीधा आरोप गायघाट महिला रक्षा गृह की अधीक्षका वंदना गुप्ता पर मारपीट, जबरन नशे का इंजेक्शन और बाहरी लड़को द्वारा गलत कार्य करवाने का संगीन आरोप लगाया है। हालांकि इस मामले में बिना जांच के ही बिहार समाज कल्याण द्वारा अधीक्षक पर लगे आरोपो को निराधार बताते हुए क्लीन चिट दे दिया गया था।

न्यायालय के हस्तक्षेप के बाद जांच और FIR संभव हो पाया है। इस मामले में महिला विकास मंच पीड़िता के साथ पांच दिनों तक भटकती रही। लेकिन इनकी सुनने को कोई तैयार नही था। फिलहाल कोर्ट ने सुनवाई के बाद जाँच के आदेश दे दिए है। जांच के बाद ही स्पष्ट होगा की अधीक्षका वंदना गुप्ता इस मामले में दोषी है या फिर निर्दोष।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024