महाराजगंज में महाशिवरात्रि महोत्सव पर निकली शिव बरात व शोभा यात्रा का जगह-जगह हुआ स्वागत

✍️परवेज अख्तर/सीवान:
महाराजगंज अनुमंडल मुख्यालय में महाशिवरात्रि पर शनिवार को बाला बाबा मठ के मठाधीश महामंडलेश्वर बद्री नारायण दास महाराज की अध्यक्षता में हाथी-घोड़े व बैंड बाजे के साथ शिव बरात सह शोभा यात्रा निकाली गई। शिव बरात में आस्था व भक्ति का जनसैलाब उमड़ पड़ा। हाथी, घोड़े, ऊंट व बैंड बाजे के साथ डंके की चोट पर पूरा शहर गूंज उठा। इस दौरान हर हर महादेव के जयघोष से वातावरण शिवमय हो गया था। सड़कों पर मनमोहक रंगोली के साथ मठ व मंदिर सहित शहर सजधज कर तैयार था। जगह-जगह शिव बरात का श्रद्धालुओं ने फूल की वर्षा कर स्वागत किया। शिव बरात के स्वागत में पूरा शहर शिव के रंग में रंग गया था।

शोभा यात्रा की शुरुआत नागा बाबा मठ से आरंभ होकर नखास चौक, कर्पूरी पथ, शहीद स्मारक, चौक, पुरानी बाजार सुनार टोली, राजेंद्र चौक, रामलखन चौक, मौनिया बाबा चौक, रामेश्वर चौक, सिहौता बाजार, नया बाजार, काजी बाजार व बैंक चौक का भ्रमण कर बाला बाबा मठ पहुंची जहां मठाधीश ने शिव बारात शोभायात्रा की आगवानी की। वहां शिव-पार्वती विवाह का आयोजन किया गया। मौके पर नपं अध्यक्ष शारदा देवी, उपाध्यक्ष गुड़िया कुमारी, प्रो. सुबोध कुमार सिंह, हरिशंकर आशीष, प्रो. मानवेंद्र कुमार अभय, मुनमुन सिंह, सुधीर सिंह समेत काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024