Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

पाकिस्तानी झंडा को जला शिवसेना ने जताया विरोध

परवेज अख्तर/सिवान : जम्मू में सैनिकों पर आत्मघाती हमला के विरोध में शिवसेना के सदस्यों ने शुक्रवार को जेपी चौक पर पाकिस्तान का झंडा जलाया तथा सरकार से इस हमले पर कार्रवाई करन की मांग तथा शहीदों को श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर अनिल सिंह पटेल, मुकेश सिंह राठौर, अजय, रोमी, सुनील, सन्नी,सौरभ श्रीवास्तव, पिंटू प्रसाद, मुन्ना पटेल आदि शामिल थे। आप कार्यकर्ताओं ने कैंडल मार्च निकाल शहीदों के प्रति श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर जिलाध्यक्ष विक्रांत सिंह, शाश्वत, जिला उपाध्यक्ष गोल्डेन परवेज,मेराज सिद्दीकी, मजिद, शानू, नौशाद, गुड्डू कुमार, इमरान कौसर आदि शामिल थे। महाराजगंज शिवरात्रि समिति के सदस्यों ने कैंडल मार्च निकाल शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। कैंडल मार्च शहर पुरानी बाजार, काजी बाजार, नखास चौक, मोहन बाजार आदि होते हुए राजेंद्र चौक पहुंच श्रद्धांजलि सभा में तब्दील हो गई। कैंडल मार्च में नप उपाध्यक्ष दिनेश कुमार साह, प्रो. सुबोध सिंह, विजय कुमार, मानवेंद्र कुमार अभय, शैलेश कुमार पिंटू, विनोद वर्णवाल, ओमप्रकाश उर्फ लोहा, संजय सोनी, चुनचुन सिंह, शांता कौशलेंद्र सिंह, आदि शामिल थे। वहीं चाड़ी बाजार में नौशाद अली, फरीद अहमद, सुरेश गुप्ता,सुरेंदर कुमार, सुधीर कुमार, रामाज्ञा प्रसाद, राहुल कुमार, संजय सिंह,संजय श्रीवास्तव, उपेंद्र कुमार आदि ने कैंडल मार्च निकाल श्रद्धांजलि दी।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026