परवेज अख्तर/बड़हरिया(सिवान):- जिले बड़हरिया प्रखंड मुख्यालय के खेल मैदान में राजद के पूर्व सांसद मो.शहाबुद्दीन के संरक्षण में चल रहे गाँधी मजहरूल हक क्रिकेट टूर्नामेंट का एक दिवसीय फाइनल मैच गोलू एकेडमी गोपालगंज और कैफ एकेडमी सिवान के बीच खेला गया।गोपालगंज के टीम ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। गोपालगंज की टीम निर्धारित 18 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 63 रन का स्कोर खड़ा किया।जवाब में खेलने उतरी कैफ एकेडमी के टीम ने 11 ओवर 4 गेंद में 5 विकेट खोकर जीत हासिल कर लिया इससे पहले टूर्नामेंट का अध्यक्ष जकरिया खान ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच का उदघाटन किया। जकरिया खान ने बताया कि टूर्नामेंट का दूसरा सेमीफाइनल मैच पप्पू एकेडमी सिवान व कैफ़ क्रकेट एकेडमी सिवान के बीच खेला जाएगा । मौके पर नजरें इमाम खान,इश्तेयाक खान,इम्तेयाज़ खान,यूनुस अहमद, आर्यन खान , विकास कुमार , चुली खान,राजेश कुमार नामजुद्दीन खान,राजा बाबू,झुन्ना खान, टी अहमद थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…