Siwan News

सीवान की शिवानी ने सफलता की भरी उड़ान

परवेज़ अख्तर/सीवान-: जिला स्तरीय बिहार सब जूनियर स्पोर्ट्स मीट 2018 तरंग प्रतियोगिता शुक्रवार को शहर के वीएम उच्च विद्यालय सह राजकीय इंटर कॉलेज परिसर में हुई. जिसमें जिले के अनेक छात्र-छात्रा़ओं ने विभिन्न स्पर्धाओं में उम्दा प्रदर्शन कर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए ऊंची उड़ान भर ली है. इंग्लिश-कंप्रीहेंशन में अभ्यसार्थ मध्य विद्यालय, सीवान की शिवानी सिंह ने प्रथम स्थान प्राप्त किया. विद्यालय के प्रधानाध्यापक रितेश कुमार ने बताया कि शिवानी कहीं भी इंग्लिश की ट्यूशन नहीं करती है.

बल्कि विद्यालय परिवार की ओर से दी गई गुणवत्तापूर्ण शिक्षा ही उसकी जीत का मूल आधार बना. बिना ट्यूशन के जिले में अव्वल आना विद्यालय व जिला के लिए गौरव की बात है. प्रतिस्पर्धा में जलवा बिखेरने वाली यह छात्रा राज्य स्तर पर होने तरंग प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगी. छात्रा की अपार सफलता से हर्षित विद्यालय के प्रधानाध्यापक रितेश कुमार, शिक्षिका मायापति, रामावती कुमारी, मंजू कुमारी, शिक्षक अरूण कुमार तिवारी, विरेन्द्र प्रसाद सहित विद्यालय के अन्य छात्र-छात्राओं ने चयनित छात्रा को बधाई दी. वहीं बीईओ मो० मोहिउद्दीन, वरीय बीआरपी संजय पर्वत सहित अन्य ने भी छात्रा को बधाई दी.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026