Categories: पटना

नशे की हालत में नाबालिग से छेड़खानी करने वाला थानेदार गिरफ्तार, निलंबित….

कटिहार: जिले में शराब के नशे में धुत होकर नाबालिग से छेड़खानी करने के आरोप में थानेदार को गिरफ्तार कर लिया गया है. इसके अलावा थाने में आरोपी थानेदार के खिलाफ दो अलग-अलग FIR भी दर्ज की गई हैं। SP ने तत्काल प्रभाव से थानेदार को सस्पेंड कर दिया है।

मामला सहायक थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले का है. मिली जानकारी के अनुसार, एससी-एसटी थाना के थानेदार को SP ने तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है. बताया जाता है कि थानेदार ने शराब के नशे में धुत होकर नाबालिग से छेड़खानी की. बाद में जब उसका मेडिकल टेस्ट कराया गया तो उसके शराब पीने की पुष्टि भी हुई. जिसके बाद पहले तो SP ने आरोपी थानेदार को सस्पेंड किया और फिर उसे गिरफ्तार भी किया गया है।

थानाप्रभारी के खिलाफ सहायक थाना में दो अलग-अलग एफआईआर दर्ज की गई हैं. आपको बता दें कि ग्रामीणों ने सहायक थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले में थानाध्यक्ष द्वारा शराब पीकर नाबालिग के साथ छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया था जिसके बाद यह कार्रवाई की गई है. पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026