Siwan News

धक्के से घायल मासूम को मरा समझ फेंका

परवेज़ अख्तर/सीवान:- जिले के नौतन थाने के सेमरिया गांव के समीप चार पहिए वाहन के धक्के से घायल एक बच्चे को मरा समझ उसके चालक ने झाड़ी में फेंक दिया। इस दुर्घटना में तीन साल का मासूम घटनास्थल पर ही बेहोश हो गया था। फलस्वरुप चालक ने बच्चे को मरा समझ उसे उठाकर पास की झाड़ी में फेंक दिया। इस दौरान बच्चे को झाड़ी में फेंकते हुये एक महिला ने देख लिया और उसने शोर मचाना शुरू कर दिया। महिला के शोर मचाने की आवाज सुन गाड़ी लेकर चालक नौतन की तरफ फरार हो गया। महिला के शोर मचाने पर आसपास के लोगों के साथ घायल बच्चे के परिजन वहां पहुंच गये। फिर बच्चे को झाड़ी से निकाल इलाज के लिए सीवान अस्पताल ले गये, जहां घायल बच्चे का इलाज चल रहा है। घायल बच्चा सेमरिया गांव के सुनील सिंह कुशवाहा का पुत्र है। बच्चे के मामा रामभरोसा कुशवाहा ने बताया कि गाड़ी की पहचान कर ली गई है। गाड़ी यूपी की नम्बर की थी। इधर थानाध्यक्ष अनिल कुमार ने बताया कि इस तरह की घटना की सूचना उन्हें नहीं मिली है। आवेदन मिलने पर वाहन चालक के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी।[sg_popup id=”5″ event=”onload”][/sg_popup]

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026