Categories: पटना

दिल दहला देने वाली खबर-गाड़ी में बंद कर युवक को जिंदा जलाया, दृश्य देख सहम गए लोग

पटना: बिहार के गया जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आ रही है. जहां एक व्यक्ति को बोलेरो गाड़ी में बंद कर जिंदा जला दिया गया. इस घटना में शख्‍स की मौत हो गई. जब स्थानीय लोग ने जली हुई गाड़ी को देखा तो पुलिस को इसकी सूचना दी. सूचना मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जांच में जुट गई।

घटना अतरी थाना क्षेत्र के मोहडा प्रखंड की तपस्वी नगर और मिर्चाई गंज गांव के पास की बताई जा रही है जहां गया के अति उग्रवाद प्रभावित क्षेत्र माने जाने वाले अत्री में एक व्यक्ति को बोलेरो गाड़ी में बंद कर जिंदा जला दिया गया।

ग्रामीणों को इस बारे में जानकारी शुक्रवार की सुबह-सुबह लगी. उन्‍होंने देखा कि बोलेर बुरी तरह जली हुई है और इसकी पीछे की सीट पर एक व्यक्ति का जला हुआ शव पड़ा है. ग्रामीणों द्वारा इसकी सूचना पर थाना को दी गई. सूचना के उपरांत थाना के पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जांच में जुट गई है।

थाना मुख्यालय से घटनास्थल करीब 20 किलोमीटर दूरी होने के कारण पुलिस पदाधिकारियों को पहुंचने में काफी वक्त लगा। फिर भी शुक्रवार सुबह नौ बजे पुलिस घटनास्थल पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है। मोहड़ा थाना के प्रभारी थाना अध्यक्ष जैनेंद्र कुमार ने बताया कि घटना का कारण स्पष्ट नहीं है। गाड़ी किस व्यक्ति का है और गाड़ी में जिस व्यक्ति की मौत हुई है, वह कौन है यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। घटना की जानकारी जिला मुख्यालय में रहे वरीय पदाधिकारी को दी गई है।

पदाधिकारी के निर्देश पर पटना से एफएसएल की टीम को घटनास्थल पर बुलाया गया है। तब तक घटनास्थल की घेराबंदी कर पुलिस जांच कर रही है। एफएसएल की टीम आने के बाद घटनास्थल से नमूना संग्रह किया जाएगा। उसके बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। फिलहाल पूरे मामले में सस्पेंस कायम है।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024