नौतन

नौतन के चफवां में दुकानदार को लूटा, दहशत

परवेज अख्तर/सिवान :- जिले के नौतन थाना क्षेत्र के चफवाँ में दुकान से लौट रहे एक दुकानदार को लूटने का मामला प्रकाश में आया है. बतादें कि चफवां गांव निवासी नगीना गुप्ता उत्तर प्रदेश के बनकटा थाना क्षेत्र के हरेराम चौराहा पर जेनरल स्टोर की दुकान चलाते हैं. सोमवार की शाम को आठ बजे वे दो दिनों की विक्रय का 12 हजार रुपये तथा भैंस खरीदने के लिए रखे 30 हजार रुपये लेकर अपनी दुकान बंद करके लौट रहे थे.

तभी नौतन-तिलमापुर मुख्य मार्ग पर चफवां गांव के समीप तीन अपराधियों ने उन्हें घेरकर मारपीट करते हुए उनके ऊपर हमला कर घायल कर दिया तथा 42 हजार रुपये छीन कर फरार हो गए. आस-पास के लोगों द्वारा उन्हें इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नौतन ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है. पीड़ित ने थाने में आवेदन देकर अपने गांव के विजय साह को नामजद करते हुए दो अज्ञात के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराया है. इस संबंध में थानाध्यक्ष अभिमन्यु कुमार ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026