Categories: पटना

दुकानदार की हत्या, कुत्ता खरीदने के विवाद में सीने में मार दी गोली

पटना: नवगछिया पुलिस जिला के नवगछिया थाना क्षेत्र और गोपालपुर थाना क्षेत्र में एक व्यवसायी को दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई। जिसमें Mex Pet Plaza के संचालक को गोली लगी है। जिसे परिजनों ने इलाज के लिए नवगछिया अनुमंडल अस्पताल लाया। जहां पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। महाशिवरात्रि पर जहां पूरे देश में भक्ति का माहौल है। भक्तों का सैलाब शिव मंदिर व धार्मिक स्थलों पर उमड़ पड़ा है। वहीं नवगछिया में एक बार पुनः एक बड़ी अपराध की घटना को अपराधियों ने अंजाम दिया।

कहा जा रहा है कि कुत्ता खरीदने के विवाद में हत्या की गयी। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। मृतक के पिता सियाराम मंडल ने बताया कि मंगलवार की सुबह भवानीपुर निवासी विकास कुमार कुत्ता खरीदने दुकान पर आया था। दुकान में कुत्ता नहीं था। मनोरंजन ने कहा कि बाद में आकर कुत्ता ले जाना। इस पर परिणाम भुगतने की धमकी देते हुए विकास चला गया। कुछ देर बाद आकर उसने मनोरंजन के सीने में गोली मार दी, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गयी।

बताते चलें कि नवगछिया पुलिस जिला के गोपालपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत हरनाथचक में मदन अहिल्या महिला कॉलेज रोड में स्थित पेट प्लाजा के संचालक मनोरंजन कुमार की अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी है। मनोरंजन कुमार उम्र 28 वर्ष बतायी जा रही है, जिसकी हत्या दिनदहाड़े दिन के करीब 1 बजे के लगभग अपराधियों ने कर दी। वहीं घटना की सूचना मिलते ही अनुमंडल अस्पताल में स्थानीय लोगों का भीड़ लग गई।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026