परवेज अख्तर/सिवान: जिले के बड़हरिया थाना क्षेत्र के बड़हरिया-बरौली मुख्यमार्ग के हरपुर मोड़ पर शुक्रवार की रात में चोरों ने दो दुकान सहित एक मछली फार्म में हजारों के सामान की चोरी कर ली है। दुकानदार शनिवार की सुबह दुकान खोलने पहुंचे तो दुकान का ताला टूटा हुआ पाया। दुकान के अंदर देखा तो सारे सामान इधर-उधर बिखरे पड़े थे। चोरी की घटना से नाराज दुकानदार सहित स्थानीय ग्रामीणों ने पुलिस के खिलाफ नाराजगी। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, हरपुर गांव के मो. एलियास, बाबूजान अहमद व सरफराज अहमद अपनी दुकान बंद कर घर सोने चले गए।
शनिवार की सुबह दुकान खोलने पहुंचे तो दुकान का ताला टूटा हुआ था। हरपुर गांव के मो. एलियास के दुकान से दस हजार रुपये समेत 30 हजार के सामान की चोरी कर ली गई है। वहीं बाबूजान अहमद के टायर दुकान से टायर, टियूब सहित 15 हजार के सामान की चोरी कर ली गई थी। जबकि हरपुर मोड़ के सटे उतर बगीचे में स्थित सरफराज अहमद के मछली फार्म से मोटर, बिजली का तार समेत 30 हजार की सामान चोरी हुई है।
एलियास व बाबुजान अहमद के टायर दुकान चोरी की यह दूसरी घटना है। दुकानदारों ने बताया कि कोरोना में रात में नाईट कर्फ्यू होने के बाद पुलिस मोड़ की तरफ गश्त नहीं करती है। इस कारण चोर निर्भीक होकर आसानी से चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। स्थानीय निवासी मुस्ताक अहमद, गुड्डू अली, अमरजीत राम, जितेंद्र यादव, मदन राम, शिवजी मांझी, साकिर अली, सुरेन्द्र राम, शिवशंकर राम व राजकिशोर राम ने अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है।
दुकानदारों ने बताया कि रात में हरपुर मोड़ पर दुकान बंद हो जाने के बाद रात में असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगा रहता है। चोरी की जानकारी मिलते ही एएसआई संतोष कुमार ने घटनास्थल का जायजा लिया। उन्होंने दुकानदारों पूछताछ की। थानाध्यक्ष प्रवीण प्रभाकर ने बताया कि दुकानदारों की ओर से उन्हें अभी तक आवेदन नहीं मिला है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में पुलिस गश्त तेज कर दी गई है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…