Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

शॉर्ट सर्किट से घर में लगी आग, तीन मवेशी झुलसे

परवेज अख्तर/सिवान : जिले के भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र के चोरमा गांव में सोमवार की रात एक खपरैल मकान में शॉर्ट सर्किट से आग लग जाने से करीब एक लाख की संपत्ति जलकर राख हो गई। वहीं तीन मवेशी भी झुलस गए। घटना रात करीब दस बजे की है। जब तक लोग कुछ कर पाते आग विकराल रूप धारण कर लिया। जब गृह स्वामी शिव शंकर सहनी की नींद खुली तो उन्होंने शोर मचानाशुरू कए। आसपास के ग्रामीण दौड़ कर आग बुझाने में जुट गए। ग्रामीण जब तक आग बुझाते घर में रखे अनाज, कपड़ा, जेवर, फर्नीचर समेत एक लाख की संपत्ति जल कर राख हो गई। इस घटना में उनके दो गाय एवं एक भैंस झुलस गए। उन्होंने बताया कि जिस समय अगलगी की घटना हुई उस समय गांव में सभी सोए हुए थे। जब शोर मचाया तो आसपास के लोगों ने पहुंच कर आग पर काबू पाया। उन्होंने बताया कि इस अगलगी में दस बोरा चावल, दस बोरा गेहूं, दो साइकिल, कपड़ा, बिछावन, बर्तन तक जल कर राख हो गया है। इस घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। स्थानीय मुखिया नागेंद्र प्रसाद, सामाजिक कार्यकर्ता सुनील सिंह आदि ने पहुंच स्थिति का जायजा लिया एवं पीड़ित परिवार को ढाढ़स दिया। सीओ योगेश दास ने बताया कि अगलगी की घटना की जानकारी पीड़ित परिवार के माध्यम से मिला है। हल्का कर्मचारी को जांच का निर्देश दिया गया है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026