Siwan News

शॉट सर्किट से लगी आग, लाखों का समान जलकर राख

नगर थाना क्षेत्र के स्टेशन रोड की घटना

परवेज अख्तर/सीवान:- नगर थाना क्षेत्र के स्टेशन रोड स्थित प्रिंस मार्केट के अंजली स्टोर में मंगलवार की देर रात्रि शॉट सर्किट से दुकानों में आग लग गयी. जिसमें दुकानों का सामान जलकर राख हो गया. काफी मश्क्कत के बाद आग पर काबू पाया गया. घटना के संबंध में दुकान मलिक रामाशंकर सिंह के पुत्र रवि कुमार ने बताया कि हमलोग रात्रि लगभग 10 बजे अपनी अपनी दुकान बंद कर अपने अपने घर चले गये. अचानक रात्रि लगभग एक बजे फ़ोन से सूचना मिली कि आपके दुकान में आग लगी है. जिसके बाद मैं और पिता और भाई घर से दुकान पर आये तो दुकान बंद था और अंदर से आग का धुआं बाहर निकल रहा था. जिसके बाद दुकान खोला तो दुकान में रखा सामान धू धू कर जल रहा था. हमलोगों के आने के पहले नगर थाने इंस्पेक्टर जयप्रकाश पंडित और एसआई तनवीर आलम दल बल के साथ मौके पर मौजूद थे. जिन्होंने फायर ब्रिगेड को सूचना देकर दमकल गाड़ी को बुलवाया. जिसके बाद काफी मशक्कत से आग पर काबू पाया गया. पूरी घटना में नगर थाने के इंस्पेक्टर जयप्रकाश पंडित और उनकी टीम की तत्परता दिखी. अगलगी में अगल बगल की कई दुकानें भी प्रभावित हो सकती थी. दुकान मालिक ने बताया कि आग का कारण शॉट सर्किट लग रहा है. दुकानदार के अनुसार तकरीबन पांच लाख का सामान जला है. पीड़ित ने मामले में थाने में आवेदन दिया है.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026