Categories: पटना

रुपये लेकर जा रहे दुकान के कर्मचारी को गोली मारी….गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती….स्‍थानीय लोगों की दिलेरी से पकड़ा गया एक अपराधी….

पटना: दिनदहाड़े लूट की बड़ी घटना हुई है। पटना सिटी के चौक थाना क्षेत्र के केशव राय घाट की गली के मोड़ पर दिनदहाड़े तीन अपराधियों ने मोबाइल दुकान के कर्मचारी से लगभग तीन लाख रुपये लूट लिये। लूट के दौरान बदमाशों ने कर्मचारी को पीठ में दो गोलियां भी मार दीं। इसके बाद भागने के दौरान एक बदमाश को स्‍थानीय लोगों ने पकड़ लिया। पकड़े गए बदमाश को लोगों ने पुलिस के हवाले कर दिया। घटना को लेकर कारोबारियों में काफी रोष हैl घायल कारोबारी को इलाज के लिए पीएमसीएच ले जाया गया l वही घायल अपराधी का इलाज अस्पताल में कराया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार पटना के चौक थाना क्षेत्र के केशव राय गली के पास अपराधियों ने एक व्यापारी को गोली मार दी. इसके बाद घायलावस्था में पीड़ित को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे गंभीर स्थिति में भर्ती किया गया है. पीड़ित की पहचान विजय आनंद के रूप में हुई है, जो पटना सिटी के नंदगोला का रहने वाला बताया जा रहा है।

वहीं दिनदहाड़े हुई इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गयी है. घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची है और मामले की जांच में जुट गयी है. वहीं घटना की जानकारी पीड़ित के परिजनों को मिली, तो परिजनों के घर में चिख चित्कार मच गयी।

 

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026