परवेज़ अख्तर/सिवान:
सिवान के पूर्व सांसद मोहम्मद शहाबुद्दीन के खिलाफ जंग लड़ने वाले सीवान के चर्चित व्यवसाई श्री चंदा बाबू का आकस्मिक निधन बुधवार की रात्रि हो गई। यहां बता दें कि बुधवार की रात्रि उनकी तबीयत अचानक खराब हो गई। जिस कारण परिजनों ने आनन-फानन में उन्हें सिवान सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बाद में परिजनों ने उन्हें अपने घर लेकर चले गए।
यहां बताते चलें कि सीवान के चर्चित व्यवसाई श्री चंदा बाबू के दो बेटों का तेजाब से नहला कर हत्या का आरोप पूर्व सांसद मोहम्मद शहाबुद्दीन पर लगा हुआ है। जिसकी सुनवाई चल रही है कि इसी बीच श्री चंदा बाबू का आकस्मिक निधन हो गया। उधर श्री चंदा बाबू के आकस्मिक निधन की सूचना मिलते ही उनके घर पर भाजपा के कई दिग्गज नेताओं का जमावड़ा लगा हुआ है। वहीं श्री चंदा बाबू के निधन की सूचना पूरे शहर में जंगल में लगी आग की तरह फैल गई है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…