नगर थाना में पदस्थापित दारोगा श्री सूरज प्रसाद ने माता पिता से बिछड़ी बच्ची को पल भर में मिलाया

  • कुरकुरे खरीदने के दौरान भटक गई थी बच्ची
  • हॉस्पिटल रोड में डेरा लेकर रहते हैं बच्ची के माता पिता

परवेज अख्तर/सिवान :
कुरकुरे खरीदने के दौरान अपने माता पिता से पिछड़ी 5 वर्षीय बच्ची रानी कुमारी को पल भर में उसके माता पिता से नगर थाना में पदस्थापित दारोगा श्री सूरज प्रसाद ने मिला दिया।भटकी हुई बच्ची को पाकर उसके परिजनों ने उपरोक्त दारोगा को धन्यवाद दिया।यहां बताते चले कि उक्त भटकी हुई बच्ची का रोते बिलखते तस्वीर को सोसल मीडिया पर उपरोक्त दारोगा ने वायरल किया था।जैसे ही उपरोक्त रोते बिलखते बच्ची का तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो सूचना पाकर उसके परिजन नगर थाने में पहुंचे।थाना परिसर में पहुंचते ही अपनी भटकी हुई बच्ची को देखकर परिजन काफी प्रसन्न हो गए।यहां बताते चलें कि दारोगा श्री सूरज प्रसाद इसके पूर्व में जामो बाजार थानाध्यक्ष के पद पर पदस्थापित थे लेकिन फिलहाल वे एसपी अभिनव कुमार के दिशा निर्देश के आलोक में नगर थाने में पदस्थापित हैं।

भटकी हुई बच्ची जिले के भगवानपुर थाना क्षेत्र के रामपुर गांव निवासी रत्नेश मिश्रा की 5 वर्षीय पुत्री रानी कुमारी है।उसकी माता पूजा मिश्रा ने बताया कि हम सभी लोग डेरा लेकर सिवान के हॉस्पिटल रोड में रहते हैं।शुक्रवार की दोपहर मेरी बच्ची दूसरे किसी बच्चे के साथ पास के दुकान में कुरकुरे खरीदने के लिए गई हुई थी कि इसी बीच वह भटक गई।काफी देर के बाद उसे वापस नहीं आने पर हम लोगों ने उसकी तलाश शुरू कर दी।लेकिन उसका कहीं सुराग नहीं लग पा रहा था कि इसी बीच उपरोक्त दारोगा श्री सूरज प्रसाद के द्वारा मेरी बच्ची का रोते बिलखते तस्वीर को सोशल मीडिया पर वायरल किया गया।वायरल तस्वीर से जानकारी प्राप्त कर मैं नगर थाने पहुंची जहां से मैं सकुशल अपनी बच्ची को पाकर काफी प्रसन्न हूं।उधर नगर थाना पुलिस द्वारा कागजी कोरम पूरा करने के बाद भटकी हुई बच्ची को उसके परिजनों को सौंप दिया।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026