Siwan News

श्रीमद् भागवत कथा को निकाली कलश यात्रा

जय श्री राधे का नारे से भक्तिमय हुआ शहर

15 से 21 मई तक श्रीमद्र भागवत सप्ताह कथा भक्ति महोत्सव का आयोजन

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के महादेवा शिव मंदिर में श्रीमद्र भागवत सप्ताह कथा भक्ति महोत्सव को ले मंगलवार को शहर में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने कलश यात्रा निकाली। कलश यात्रा में 1001 महिला श्रद्धालु शामिल रहीं। कलश यात्रा के दौरान हाथी, घोड़ा, बाजा के साथ जय श्रीराम के जयकारे से पूरा माहौल भक्तिमय हो गया था। कलश यात्रा शिव मंदिर से गांधी मैदान होते अस्पताल रोड से जेपी चौक होते शिव व्रत मंदिर में पहुंचा। जहां शिव व्रत मंदिर के नदी से वैदिक मंत्र उच्चारण के साथ वृंदावन मथुरा के श्रीमद्र भागवत एवं श्रीराम कथा के अंतरराष्ट्रीय प्रवक्ता स्वामी सियारामशरण महाराज ने कलश में जल भरवाया। उसके बाद वहां से कतार वद्ध होकर पुन कलश यात्रा शिव मंदिर पहुंची। कलश यात्रा स्थल पर पहुंचने के बाद उक्त महाराज ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पूजन प्रारंभ कराया। कथा के आयोजक जीआरपी प्रभारी नंदकिशोर सिंह रहे। वार्ड नंबर 16 के वार्ड पार्षद राजन साह ने बताया कि 15 से 21 मई तक श्रीमद्भागवत सप्ताह कथा भक्ति महोत्सव चलेगा। मौके पर पुजारी धनंजय पांडये, वीरेंद्र पांडेय व अर्जुन पांडेय, वार्ड 17 पार्षद सुनिल कुमार वर्मा, शैलेंद्र कुमार, सौरव कुमार उर्फ रॉकी, अजय चौरसिया, राजेश कुमार उर्फ बुलू, धनंजय पाठक, राजीव कुमार सिंह, विशाल चौरसिया, लालू चौरसिया, विक्की आयान, ललित कुमार गुप्ता, सहित काफी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद थे।[sg_popup id=”5″ event=”onload”][/sg_popup]

 

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024