Siwan News

श्रीराम जन्मोत्सव समिति ने दी बबुआ जी को भावभीनी श्रद्धांजलि

परवेज अख्तर/सिवान:- राजेंद्र पथ स्थित भुगुनाथ भवन में श्रीराम जन्म महोत्सव समिति द्वारा एक शोक सभा का आयोजन किया गया. जिसमें इस समिति के संस्थापक सदस्य कौशलेंद्र प्रताप शाही उर्फ बबुआजी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई. इस दौरान दो मिनट का मौन रखकर शोक संवेदना प्रकट की गई. शोक सभा का संचालन समिति के सचिव मुकेश कुमार ने किया. अधिवक्ता व अध्यक्ष सुनील दत्त शुक्ला ने कहा कि बबुआजी का संपूर्ण जीवन धार्मिक अनुष्ठान के लिए समर्पित रहा. राजेंद्र कुमार ने कहा कि बबुआ जी का व्यक्तित्व और कृतित्व बहुआयामी था वे प्रकांड विद्धान और धर्म-कर्म की प्रतिमूर्ति थे. प्रो. मनोरंजन प्रसाद ने कहा कि बबुआ जी समाज को मुख्य धारा में लाने वाले समाजसेवी व जन-जन के प्रिय थे. इस अवसर पर भगवान सिंह, प्रो. रविंद्र नाथ पाठक, शिवनाथ सिंह, प्रमिल कुमार गोप, कोषाध्यक्ष बबलू सरैया, राजीव रंजन, देवेंद्र गुप्ता, विवेक लाल, मनीष कुमार, राकेश कुमार, अनिल कुमार, दीपक कुमार, प्रकाश कुमार आदि उपस्थित थे.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026