Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

दो दुकानों का शटर तोड़ 21 हजार की चोरी

परवेज अख्तर/सिवान :- जिले के नगर थाना क्षेत्र तेलहट्टा बाजार में मंगलवार की रात अज्ञात चोरों ने दो दुकानों का शटर तोड़कर दुकान के अंदर रखे 21 हजार नकद रुपये की चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोरी की जानकारी बुधवार की सुबह दोनों दुकानों के मालिकों को उस समय हुई जब वे अपनी अपनी दुकानों को खोलने पहुंचे। यहां उन्होंने देखा कि उनकी दुकान के शटर को काटकर आधा उठा दिया गया है। दुकान का शटर टूटा देख आनन फानन में दोनों दुकानदारों ने इसकी सूचना नगर थाना को दी। इसके बाद नगर थाना की पुलिस घटना स्थल पर पहुंच कर जांच किया। जिन दुकानों में चोरी हुई वह सुरेश प्रसाद और दूसरा दुकान नौशाद अली का है। वहीं दुकान के सामने लगे सीसीटीवी कैमरा के फुटेज की भी पुलिस ने पड़ताल की। जिससे चोर की पहचान हो सके। दुकानदार सुरेश प्रसाद ने बताया कि दुकान से छह हजार और नौशाद अली के दुकान से 15 हजार रुपया की चोरी हुई है। दुकानदारों में चोरी की घटना को लेकर आक्रोश है। वहां आसपास के दुकानदारों ने बताया कि रात में पुलिस कभी भी बाजार में गश्त नहीं करती है। जबकि यहां हजारों दुकान कई तरह के व्यवसाय से जुड़े हुए हैं और उनमें कीमती सामान रहते हैं। वहीं पुलिस ने चोरों की जल्द ही गिरफ्तारी कर लिए जाने की भी बात कही।[sg_popup id=”5″ event=”onload”][/sg_popup]

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026