सिद्धार्थ निर्मम हत्या कांड: जय भीम नहीं बोलना पड़ा महंगा, नाराज ग्रामीणों ने किया सड़क जाम व थाने का घेराव

  • पुलिस पर सूचना के बावजूद लापरवाही बरतने का लगाया आरोप
  • मैरवा सिवान मुख्य मग को किया घण्टो जाम, पुलिस के समझाने पर लोग हुए शांत

परवेज अख्तर/ सिवान :
जिले के जीरादेई थाना क्षेत्र के रेपुरा गांव के युवक सिद्धार्थ सिंह के हत्या से नाराज लोगों ने मैरवा सिवान मुख्य मार्ग को जीरादेई चौराहे पर दो घंटों तक जाम किया। इसके बाद थाने में जमकर हंगामा व नारेबाजी किया। सैकड़ों लोगों के साथ थाना पहुंके मृतक के पिता सूर्यभान सिंह का आरोप था कि उनके बेटे की हत्या गांव के कुछ लोगों द्वारा इसलिए कर दी गई थी की उसने जय भीम नहीं बोला था। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में पहुंचे ग्रामीणों का आरोप था कि पुलिस जानबूझकर अपराधियों को संरक्षण देने में लगी हुई है। ग्रामीणों का आरोप था कि पुलिस चाहती तो उस दिन सिदार्थ की जान बच सकती थी।

नाराज ग्रामीणों ने थानाअध्यक्ष कैप्टन शाहनवाज के खिलाफ जमकर नारेबाजी किया और उनको निलंबित करने की मांग कर रहे थे। उनका आरोप था कि अगर पुलिस उस दिन मौके पर पहुंच जाती तो मृतक की जान बच सकती थी।इधर थाना पर पहुंचे ग्रामीण लगातार स्थानीय प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगा रहे थे।इसकी सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे थाना अध्यक्ष कैप्टन शाहनवाज ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने, इसमें शामिल अन्य के खिलाफ छापेमारी करने, आरोपियों को जल्द गिरफ्तारी और मृतक को त्वरित न्याय देने के आश्वासन पर जाकर लोग शांत हुए। इस दौरान नाराज लोगों का आरोप था कि क्षेत्र में एक के बाद एक हो रहे अपराधकी घटनाओं के पीछे पुलिस की शिथिलता शामिल है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026