सिसवन: भागवत कथा के लिए कलश निकाली यात्रा

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के सिसवन प्रखंड  के नयागांव में शुक्रवार को श्रीमद्भागवत कथा का के शुभारंभ के लिए भव्य कलश यात्रा निकाला गया।कलश यात्रा में भारी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित हुए। इस दौरान सैकड़ों महिलाएं व पुरुष हाथी-घोड़े, रथ, गाजे-बाजे के साथ सिर पर कलश लिए चल रहे थे। यात्रा कथा स्थल से निकल कर गांव की गलियों में घूमती हुई मुबारकपुर दहा नदी पहुंची जहां पर वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ जल भराईब के बाद भागवत कथा स्थल तक पहुंची। कलश की विधि विधान से पूजा-अर्चना के साथ यज्ञ स्थल पर स्थापित किया गया।

बैंडबाजों पर बज रही धुनों से वातावरण भक्तिमय हो गया।आयोजक सतेंद्र सिंह  ने बताया कि कथा का आयोजन  गांव की सुख शांति हेतु करवा गया है। कथा वाचक श्री सुरेंद्र हरिदास जी महाराज द्वारा श्रोताओं को सात दिन तक श्रीमद् भागवत कथा सुनाई जाएगी। 23 सितंबर को विशाल भंडारे के साथ कथा का समापन होगा । इस दौरान  जितेंद्र सिंह ,संजय यादव ,बाबू नंद यादव सत्येंद्र सिंह, हीरालाल मांझी ,अभय सिंह ,धर्मनाथ राम सहित सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026