Categories: पटना

जमीन के लिए बहन ने भाई पर चलवाई गोलीः बेडरूम में घुसकर अंधाधुंध फायरिंग, बाल बाल बचे सीपीआई नेता

पटना: बिहार के मुजफ्फरपुर में बेखौफ अपराधियों ने नगर थाना के नई बाजार इलाके में दहशत मचा दिया। नकाबपोश दो अपराधी दिन दहाड़े सीपीआई नेता शब्बर हसन के बेडरूम में घुस गए और फायरिंग शुरू कर दिया। दूसरे कमरे में भागकर उन्होंने अपनी जान बचाई। इस दौरान एक गोली उनके पैर में लग गई। डीएसपी नगर रामनरेश पासवान के नेतृत्व में नगर थाना पुलिस ने छानबीन शुरू कर दिया है। मौके से 5 खोखा और जिन्दा कारतूस बरामद किए गए हैं। पुलिस ने खोखा और जिन्दा कारतूस जब्त कर लिया है।घटना अली मिर्जा रोड की है।

शब्बर हसन ने घटना के बारे में बताया की दोपहर लगभग 1 बजे वे अपने घर में आराम कर रहे थे। दो नकाबपोश बदमाश घर में घुस गए। दोनों ने पहले गाली गलौज किया और उसके बाद फायरिंग शुरू कर दिया। उनके हाथ में पिस्टल और बंदूक थे।शब्बर हसन दूसरे कमरे में भागने लगे। लेकिन, एक गोली उनके पैर में लग गई। एक दूसरी गोली अलमीरा में लगी जिससे शीशा टूट गया।

सीपीआई नेता शब्बर हसन ने बताया कि पुस्तैनी जमीन के लेकर फुफेरी बहन से विवाद चल रहा है। शहर के ब्रह्मपुरा इलाके में किला चौक पर 2 कट्ठा 10 धूर जमीन है। जमीन को लेकर बहन बेबी, फैयाज खान, जॉन और आजाद से विवाद चल रहा है। शब्बर हसन ने दावा किया कि इन्हीं के द्वारा गोली चलवाई गई है।

3 दिन पहले भी सुतली बम से उन को डराने के लिए हमला कराया गया था। नगर थाने की पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस इलाके में दुकानों और मकानों पर लगे सीसीटीवी कैमरे के फूटेज खंगाल रही है। घायल ने आरोपियों का नाम बताया है। उसके आधार पर धर पकड़ के लिए छापेमारी की जा रही है।

 

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026