Categories: पटना

रक्षा बंधन पर बहन ने सजाई थी थाल, कफ़न में लिपटा आया भाई का शव

पटना: रविवार को रक्षाबंधन के अवसर पर क्रूर नियति ने एक बहन से उसका भाई को छीन लिया। राखी बंधवाने से पूर्व भाई गंगा स्नान करने गया। लेकिन उधर से उसका कफन में लिपटा शव घर पहुंचा। मामला धरहरा थाना क्षेत्र मानगढ़ सिंघिया पथ का है। मृतक युवक गौसीबगीचा महरना गांव निवासी गुड्डू कुमार था।

युवक अपने कुछ साथियों के साथ प्रखंड के मानगढ़ सिंघिया पथ पर पथनहवा पुल के पास रविवार को सुबह नौ बजे बाढ़ के पानी में स्नान करने गया और गहरे पानी में डूब गया। तीन घंटे बाद एसडीआरएफ की टीम ने युवक को बाहर निकाला‌ तो उसकी सांसें चल रही थी। ग्रामीणों के सहयोग से युवक को इलाज के लिए सीएचसी धरहरा ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के पश्चात बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।

महरना पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि भावेश कुमार ने बताया कि उक्त युवक गांव के कुछ साथियों के साथ गंगा स्नान करने गया। युवक ने जैसे ही नहाने के लिए पुल से नीचे पानी में छलांग लगाई वह भीतर ही रह गया। साथियों ने डुबकी लगा कर युवक को काफी खोजा। लेकिन नहीं मिलने पर एसडीआरएफ टीम को बुलाया गया जिन्होंने युवक को पानी से बाहर निकाला। युवक का शव घर पहुंचने पर परिजनों में कोहराम मच गया। राखी के मौके परंतु भाई के छिन जाने से बहन निभा एवं विभा बदहवास थी। दो माह पूर्व ही गुड्डू की शादी हुई थी। अप्रत्याशित घटना ने मृतक के पत्नी को बेसुध कर दिया है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026