Siwan News

लड्डन को भूमि बिक्री करने से रोकेंगी उसकी बहनें

परवेज़ अख्तर/सिवान :- एक तरफ लड्डन मियां ने कोर्ट से आर्थिक तंगी को दूर करने के लिए अपने हिस्से की भूमि की बिक्री करने की गुहार लगाते हुए सिवान में रहने की अनुमति मांगी है तो दूसरी तरफ अब उसकी बहनों ने ही उसके खिलाफ मोर्चा खोलते हुए बिक्री करने से रोकने का मन बना लिया है। लड्डन मियां की बहनों ने दैनिक जागरण को बताया कि लड्डन जबरन बिना संपत्ति बंटवारे के ही साझ की भूमि की बिक्री करना चाहता है।जबकि जायदाद बंटवारे को लेकर प्रथम अवर न्यायाधीश के यहां मामला विचाराधीन है। जिसमें पाकिजा खातून बनाम अजहरुद्दीन बेग वादी हैं। ऐसे में कोर्ट से अभी इस मामले में कोई फैसला नहीं आया है तो फिर लड्डन कैसे कोई भी भूमि की बिक्री कर सकता है। वहीं लड्डन की बहन ने बताया कि इस मामले में 6 मई को सुनवाई होनी है। इसके बाद वे अपने वकील के साथ आठ मई को कोर्ट में उपस्थित होकर न्याय की गुहार लगाएंगी। बात दें कि लड्डन और उसकी बहन सोनी खातून, सबनम खातून, पाकिजा खातून, पपन मियां, के बीच भूमि विवाद चल रहा है। इसको लेकर लड्डन के खिलाफ चारों भाई बहनों ने मोर्चा खोलते हुए कोर्ट में न्याय की गुहार लगाई।[sg_popup id=”5″ event=”onload”][/sg_popup]

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026