परवेज़ अख्तर/सिवान: राम नगरी अयोध्या में बनने वाले भव्य राम मंदिर के निर्माण के लिए सिसवन प्रखण्ड के बखरी पंचायत में रविवार से धन संचय अभियान शुरू हुआ. अभियान के सिसवन प्रखंड प्रमुख रमेश तिवारी ने बताया कि यह अभियान करीब एक महीने तक चलेगा और इसके तहत पंचायत के सभी परिवारों तक पहुंचने का लक्ष्य रखा गया है. हजारों लोगों से जो पैसा लिया जाएगा वो श्री राम मंदिर निर्माण में इस्तेमाल किया जाएगा. इसके लिये वीरेन्द्र सिंह को पंचायत स्तरीय समिति का अध्यक्ष,सुरेंद्र सिंह कोषाध्यक्ष बनाये गये.सूर्यदेव शर्मा सह कोषाध्यक्ष, गगनदेव भगत, अमित भगत, रामनाथ भगत, बिजेन्द्र भगत राजेश भर,कमलदेव साह गौतम सिंह कंचन शर्मा अजीत गिरि सत्यनारायण सिंह जनार्दन सिंह विजय सिंह को सदस्य बनाया गया. इस मौके पर सत्येंद्र सिंह,देवेन्द्र तिवारी,कमलदेव तिवारी रवींद्र सिंह,रवीश सिंह सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…